Haryana Budget 2026: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी बतौर वित्त मंत्री सोमवार को प्रदेश का बजट पेश करेंगे। वर्ष 2024 में एक लाख 89 हजार 876.61 करोड़ तथा 2025 में दो लाख 5017.29 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया था। इस बार यह बजट दो लाख 15 हजार करोड़ के करीच पहुंचने की उम्मीद है। सैनी सरकार ने पहले बजट में जहां लाडो लक्ष्मी योजना का ऐलान किया था, वहीं दूसरे बजट में सरकार बुनियादी दांचा विकास पर फोकस कर सकती है।
रविवार को अवकाश के बावजूद वित्त विभाग, प्रीटिंग एंड स्टेशनरी विभाग तथा लोकसंपर्क विभाग समेत अन्य कई विभागों के कर्मचारी और अधिकारी दफ्तरों में मौजूद रहे और बजट संबंधी तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
हरियाणा में बोरोजगारी भत्ता दिया जाएगा
नायब सैनी का यह दूसरा बजट होगा। बजट में सरकार औद्योगिक विकास, बुनियादी ढांचा मजबूती, शहरों में नए सेक्टरों की मंजूरी, एआई को बढ़ावा देने के लिए शोध आदि विषयों पर फोकस कर सकती है। प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए नौ हजार रुपये मासिक भत्ते का ऐलान किए जाने की भी उम्मीद है। वित्त विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुनियादी ढांचा विकास के बजट में करीब 25 प्रतिशत तक की यृद्धि हो सकती है।
हरियाणा में नई बसों के लिए बजट
परिवहन और ऊर्जा मंत्री पहले ही अपनी मांगों को सार्वजनिक कर चुके हैं। यह दोनों मामले आम जनता से जुड़े हुए हैं। सरकार का फोकस पुरानी बसों को बदलकर नई बसें सड़कों पर उतारने तथा बिजली आपूर्ति ढांचे को मजबूत करने पर है। ऐसे में इन विभागों को भी बजट में कई तरह की सौगात मिलने की संभावना है। पिछले साल इस सेकटर को 1254 करोड़ रुपए मिले थे। खेती-किसानी प्रदेश में हमेशा एक बड़ा मुद्दा रहता है, इसलिए इस क्षेत्र में लगभग 1500 करोड़ रुपए होने की उम्मीद है।
हर जिले में बनेगा मेडिकल कॉलेज
सरकार हर जिले में कैंसर केयर यूनिट और नेडिकल कॉलेज बनाने की तैयारी कर रही है। शहरी विकास पर पूरा फोकस रहेगा। राज्य में अप्रैल में निगम चुनाव होंगे। ऐसे में पिछले साल के 5666 करोड़ के मुकाबले इस साल 20 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है। पुलिस विभाग की मजबूती के लिए पहले ही कई योजनाओं का ऐलान हो चुका है। जिनमें एटीएस का गठन अहम है। इस बजट में गृह विभाग के बजट की वृद्धि के साथ-साथ एटीएस के गठन को भी मंजूरी मिल सकती है।
पीएम श्री की तर्ज पर सीएम श्री स्कूल
हरियाणा सरकार पीएम श्री की तर्ज पर सीएम श्री स्कूल खोलने की तैयारी कर रही है। इस बजट में मुख्यमंत्री इन स्कूलों के संबध में घोषणा कर सकते है। पीएम श्री स्कूलों का विस्तार भी किया जाएगा। पिछले बजट में सरकार की तरफ से स्वास्थ्य क्षेत्र को 10159 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। इस बजट में मुख्यमंत्री 20 प्रतिशत की वृद्धि कर सकते है। शहरों में नए सेक्टरों को मंजूरी मिलेगी।