HP Congress: कांग्रेस के नई कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा हेतु सीएम सुक्खू का दिल्ली जाना तय हुआ है। बता दें की भारत- पाकिस्तान तनाव के बाद मुख्यमंत्री का ये पहला दिल्ली दौरा है। जानकारी के अनुसार नई कार्यकारिणी के गठन के चर्चा में कांग्रेस के और भी नेताओं के शामिल होने की खबर है। बताया जा रहा है की इसमें उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी नई दिल्ली जाएंगी। इन नेताओं का यह दौरा आगामी दिनों में कभी भी तय हो सकता है।
राज्य में पिछले पांच महीनों से कांग्रेस संगठन चल रहा भंग
राज्य में पिछले पांच महीनों से कांग्रेस संगठन भंग चल रहा है। केवल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ही एकमात्र पदाधिकारी हैं। उनके साथ न तो कोई कार्यकारी अध्यक्ष हैं, न उपाध्यक्ष, महासचिव या अन्य पदाधिकारी। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के दौरान भी इन तीनों वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से हाईकमान फीडबैक लिया है। विशेष रूप से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से कांग्रेस के संभावित पदाधिकारियों के नामों पर चर्चा हो चुकी है।
बैठक में हो सकता है पदों का विस्तार
जैसे ही भारत-पाक के बीच तनाव का माहौल शांत हो जाता है। ये तीनों नेता दिल्ली बुलाए जा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि भारत-पाक के बीच युद्ध जैसी स्थिति बनने के बाद सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपना दिल्ली दौरा रद्द कर दिया था। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री तो नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। वह चंडीगढ़ से ऊना लौट आए थे। खबर है की इस बैठक में संगठन के विस्तार के लिए पदों पर चर्चा की जाएगी।