जहां एक तरफ पूरी दुनिया कोरोना वायरस से जंग लड़ रही है। इस बीच चीन ने बदनीयती का एक और नमूना पेश किया है जिसकी सोशल मडिया में चर्चा हो रही है। विश्वभर में फैली महामारी का चीन गलत तरीके से फायदा उठाने में लगा है। वो भारत को घेरने के लिए बहुत तेजी से हिंद महासागर में एक कृत्रिम द्वीप का निर्माण करने में लगा है।
भारत से महज 684 किमी दूर मालदीव के पास इस द्वीप के बनने से भारत समेत कई देशों के लिए रणनीतिक तौर पर खतरा उत्पन्न हो सकता है। दरअसल, इसका खुलासा सैटेलाइट से जारी एक तस्वीर से हुआ है। ये तस्वीरें ओपन सोर्स इंटेलीजेंस एनालिस्ट डेट्रेस्फा ने जारी की हैं।
वही, दुनियाभर में हथियारों की खरीद-बिक्री पर नजर रखने वाली इंटरनेशनल एजेंसी सीआईपीआरआई के हेंस क्रिस्टेंसन ने ट्वीट किया, 'मालदीव के फेदूफिनोल्हू द्वीप को मालदीव की सरकार ने चीन को 30.33 करोड़ रुपये में 50 साल की लीज पर दिया था,अब चीन ने इस द्वीप को और बढ़ा लिया है, इस पर सड़कें, इमारतें आदि दिख रही हैं, वह भारत को घेरने की कोशिश कर रहा है।'
आपको बता दें कि चीन के इस कदम से भारत को सबसे ज्यादा खतरा है। जो द्वीप बन रहा है उसकी दूरी भारत से सिर्फ 600 किमी दूर है। यानी 20 मिनट में कोई भी मिसाइल पहुंच सकता है। यहां से वो लगातार भारत पर नजर भी रख सकता है।