भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह और पहलवान योगेश्वर दत्त आज बीजेपी में शामिल हो गए। हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला की मौजूदगी में संदीप सिंह और योगेश्वर दत्त ने बीजेपी की सदस्यता ली।
बता दे पूर्व भारतीय कप्तान संदीप सिंह को उनके शानदार फ्लिक के लिए फिल्कर सिंह के नाम से जाता है। संदीप सिंह को उनके शानदार खेल के लिए 2010 में अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था। वह 2004 से 2012 तक भारत की हॉकी टीम का हिस्सा रहे हैं। वह 2009 में भारत की हॉकी टीम के कप्तान बनाए गए थे।
वहीं एक दिन पहले योगेश्वर दत्त ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला से मुलाकात की थी। योगेश्वर दत्त हरियाणा विधानसभा चुनाव में लड़ना चाहते हैं।योगेश्वर आज पुलिस विभाग से भी इस्तीफा दे सकते हैं। हरियाणा में बीजेपी ने इस बार राज्य की 90 में से 75 सीटें जीतने का लक्ष्य सामने रखा है। ऐसे में योगेश्वर दत्त के समर्थन से बीजेपी को बड़ा सियासी फायदा हो सकता है। हरियाणा के युवाओं में योगेश्वर दत्त बेहद लोकप्रिय हैं।