1इन दिनों बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री चर्चा का विषय बने हुए हैं जो पर्चियों पर लोगों के मन की बातों को लिख कर उनकी समस्याओं का समाधान करते है। धीरेंद्र शास्त्री जहां इन सब को "बाला जी" का चमत्कार बताते है। तो वहीं धीरेंद्र शास्त्री के चमत्कारों को सुहानी शाह महज एक कला बता रही हैं।
2वहीं मांइड रीडर सुहानी शाह इन दिनों टीवी चैनलों और यूट्यूब पर खूब इंटरव्यू दे रही हैं और लोगों का दिमाग पढ़कर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के चमत्कारों को चुनौती दे रही हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आखिर कौन है सुहानी शाह?
3मांइड रीडर सुहानी शाह का जन्म साल 1990 में हुआ था। राजस्थान के उदयपुर की रहने वाली सुहानी शाह केवल 32 साल की है जिन्हें जादूगरनी कहा जाता है। मांइड रीडर के साथ-साथ वह एक कॉर्पोरेट ट्रेनर,कंसंट्रेटर और ट्रेनर भी हैं।
4उन्होंने अपना पहला, मैजिक स्टेज शो 22 अक्टूबर 1997 को अहमदाबाद के ठाकोर भाई देसाई हॉल में किया था। उस समय उनकी उम्र केवल 7 साल की थी। ऑल इंडिया मैजिक एसोसिएशन ने सुहानी शाह को जादू परी की उपाधि दी है।
5उन्होंने 5 किताबें भी लिखी है। वह दो दशकों से अधिक समय से दुनिया भर में यात्रा कर रही हैं। वह कई शोज कर चुकी हैं।
6सुहानी शाह ने मोटिवेशनल स्पीकर और यूट्यूबर संदीप महेश्वरी के इंटरव्यू में बताया था कि वे कक्षा 1 तक स्कूल गई, उसके बाद स्कूल जाना छोड़ दिया था। उन्होंने कहा मैंने बचपन से अपना पैशन फॉलो किया है।
7सुहानी शाह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। 21 अक्टूबर 2007 को उन्होंने यूट्यूब चैनल शुरु किया था। साल 2010 में ट्विटर जॉइन किया। वहीं इंस्टाग्राम पर सुहानी के 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उन्होंने जाकिर खान, करीना कपूर, साइना नेहवाल और संदीप माहेश्वरी जैसी हस्तियों के साथ शोज किए हैं।
8सुहानी अपनी मांइड रीडिंग की शक्ति को कला और मनोविज्ञान की उपज बताती है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों के मनोविज्ञान समझने के लिए किताब भी लिखी है। वह देश विदेश में कॉन्फ्रेंस में हिस्सा भी लेती है।