1नवरात्रि में डांडिया और गरबा नाइट्स का आयोजन तो होता ही है। ऐसे में आप परेशान होने लगते है कि हम क्या पहनें। हम आपको आज कुछ आउटफिट्स बताने जा रहें जिसे पहनकर आप बेहद आकर्षक बन सकती है।
21. प्लाजो पैंट (Palazzo Pants)- गरबा नाइट्स में आप क्रॉप टॉप और सिंपल टॉप के साथ प्लाजो पैंट पहन सकती हैं। ये आपको स्टाइलिश लुक देगा।
32.साड़ी (Saree)- लहंगा चोली की जगह आप साड़ी पहन सकती हैं। गरबा व डांडिया में फ्लोरल प्रिंट, ऑर्गेंजा फैब्रिक की साड़ी एक अच्छा ऑप्शन हैं। ये आपको एक आकर्षक लुक देगी।
43. शरारा सेट (Sharara Set)- आप गरबा नाइट्स में शरारा सेट भी में पहन सकती हैं। यह आपको गरबा नाइट्स में सिंपल और आरामदायक लुक देने के साथ ही सबसे अलग लुक भी देगा। इसे आप क्रॉप टॉप के साथ भी पेयर कर सकते है।
54. श्रग (Shrug)- आप स्ट्रेपलेस या स्ट्रैपी ब्लाउज के साथ श्रग को पहन सकती हैं। इससे आप बेहद अलग और खूबसूरत नजर आएंगी।
65. घाघरा चोली (Ghagra Choli)- घाघरा चोली इन नाइट्स में बेहद अच्छा ऑप्शन है। ये आपकी सुंदरता को निखारेगा। इसके साथ आप सिम्पल ज्वेलरी पहन सकती है। जिससे आप बेहद खूबसूरत लगेंगी।।