1प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नामीबिया से भारत लाए गए चीतों को कुनो नेशनल पार्क में छोड़ दिया है। इसके बाद पीएम ने खुद इन 8 चीतों की कुछ तस्वीरें कैमरा में कैद कीं।
21. विशेष बाड़े में रहेंगे चीते: तीन चिनूक हेलीकॉप्टर से आए चीतों को पीएम ने कूनो नेशनल पार्क के विशेष बाड़ों में छोड़ दिया है। यहां 30 दिनों तक उनकी सेहत पर नजर रखी जाएगी और फिर बाद में इन्हें जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
32. लंबी विमान यात्रा: बता दें कि आज सुबह 8 बजे विशेष मालवाहक बोइंग विमान नामीबिया से आठ चीतों को लेकर ग्वालियर एयरबेस पर उतरा था। लगभग 10 घंटे की यात्रा के बाद चीतों को लकड़ी के बने विशेष पिंजरों में यहां लाया गया।
43. 70 सालों बाद भारत लौटा चीता: इसके साथ ही देश में रफ्तार के किंग यानी चीते की करीब 70 सालों के बाद एंट्री हुई। इन्हें ग्वालियर से विशेष चिनूक हेलीकॉप्टर से मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क लाया गया।
54. विलुप्त होने के पीछे कारण: मीडिया रिपोर्ट की मानें तो आज से करीब 400 साल पहले तक भारत में काफी बड़ी तादाद में चीते हुए करते थे। हालांकि, उस समय इनके संरक्षण पर ध्यान नहीं दिया गया और ये धीरे-धीरे विलुप्त हो गए।
65. देशभर में खुशी की लहर: अब भारत सरकार इन चीतों की वापसी कराकर देश में वन्य जीव संरक्षण को बढ़ावा देने का काम कर रही है। इसे लेकर देश के लोगों में खुशी की लहर है।