1आज देशभर में गणेश चतुर्थी का उत्सव बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस साल गणेश चतुर्थी के अवसर पर बप्पा भारतीय फिल्मों के हीरो के लुक में नजर आ रहे हैं। उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। आइए देखते हैं बप्पा के ऐसे ही कुछ नए लुक्स पर-
21. स्वैग से हो रहा बप्पा का स्वागत- बीते साल साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा द राइज का सिग्नेचर पोज (मैं झुकेगा नहीं) काफी फेमस हुआ था। अब बप्पा की मूर्तियों पर भी यह स्वैग नजर आ रहा है।
32. बप्पा बने बाहुबली - बाहुबली मूवी में शिवलिंग कांधे पर उठाने वाले सीन से इंस्पायर होकर मूर्तीकारों ने (बाहुबली गणेशा) की प्रतिमा तैयार की है।
43. मक्खी गजानन- साल 2012 में आई फिल्म मक्खी को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला था लेकिन गणेश चतुर्थी पर कोई गजानन का मक्खी अवतार भी बना सकता है। ये सभी की सोच से परे है।
54. रामचरण अवतार में विघ्नहर्ता- सुपर डुपर हिट फिल्म RRR में आपने रामचरण को राम अवतार में तो देखा ही होगा। गणेश जी की यह मूर्ति फिल्म के उसी लुक से इंस्पायर होकर बनाई गई है।
66. बप्पा बन गए फौजी- बप्पा को देश के असली हीरो के रूप में देखा जाता है। कई मूर्तिकारों ने इस साल बप्पा को फौजी लुक में भी बनाया है। मार्किट में बप्पा के फौजी अवतार को लोग खूब पसंद किया जा रहा हैं।