1अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के खास मोके पर पुरे देश भर में महिलाओं के प्रति सम्मान और प्यार प्रकट करते हुए उनकी उपलब्धियों को याद किया जा रहा है। ऐसे में आज हम आपके साथ शेयर करने जा रहे है कुछ शानदार शायरियां।
2हर दिन होना चाहिए नारी के नाम, क्योंकि बिना रुके करती है वो हर काम।
3बेटी-बहु कभी माँ बनकर सबके ही सुख-दुख को सहकर अपने सब फर्ज़ निभाती है तभी तो नारी कहलाती है।
4औरत कभी खिलौना नहीं होती,परमात्मा के बाद पूजनीय औरत ही होती है जो मौत की गोद में जाकर जिंदगी को जन्म देती है।
5लड़कियों के ख्वाब आसमान से भी ऊपर जाते है, पर कुछ घरों में आज भी हर रास्ते रसोई घर तक जाते है।
6कुछ लोग कहते है की नारी का कोई घर नहीं होता अरे आप ये क्यों नहीं समझते की नारी के बिना कोई घर ही नहीं होता।
7दुनिया की पहचान है औरत, हर घर की जान है औरत, बेटी, बहन, माँ और पत्नी बनकर, घर घर की शान है औरत।
8सबके ही सुख दुःख को सहकर बेटी हुई कभी माँ बनकर अपने सभी फर्ज निभाती है तभी तो नारी कहलाती हे।
9पापा की वो लाड़ली, माँ की वो जान दिल नादान, पर करती है सबके लिए अपनी जान कुर्बान है भाइयों की मुस्कान, परिवार की शान है एक लड़की की पहचान।
10आंचल में ममता लिए हुए, नैनों से आंसु पिए हुए,सौंप दे जो पूरा जीवन,फिर क्यों आहत हो उसका मन।