1 अगर आप सर्दियों में विंटर वैकेशन पड़ने पर पूरी फैमिली के साथ घूमने का प्लान कर रहे है तो इसके लिए सही डेस्टिनेशन चूज जरूर करें। क्योंकि जब डेस्टिनेशन सेलेक्शन अच्छा होता है तो घूमने का मजा अलग ही होता है। जानिए, अच्छे डेस्टिनेशंस के बारे में।
2 1- जयपुर: गुलाबी शहर के नाम से मशहूर जयपुर एक मजेदार हॉली-डे डेस्टिनेशन है। सर्दियों में तो यहां जाने का मजा दोगुना हो जाता है। फैमिली के संग आप यहां खूबसूरत महल, मंदिर और रजवाड़ों का इतिहास समेटे हेरिटेज प्लेसेस देख सकती हैं। शीश महल, जल महल, हवा महल, जंतर-मंतर, आमेर का किला देखकर आप सब रोमांचित हो उठेंगे।
3 2- मुन्नार: वेस्टर्न घाट में स्थित मुन्नार एक शानदार हिल स्टेशन है। आप यहां जाएं तो टी-म्यूजियम जरूर जाएं। मुन्नार का आनंददायक मौसम पूरी फैमिली को खूब पसंद आएगा। शहरों की धूल, धुआं, वायु और ध्वनि प्रदूषण से दूर यह जगह आपको सुकून देगी। वहां विशेष आकर्षण हैं ट्री हाउस में ठहरना, एलीफेंट राइडिंग, पैराग्लाइडिंग और बोटिंग।
4 3-सिक्किम: सर्दियों में ठंडे मौसम का मजा अगर आपको लेना है तो सिक्किम की ओर रुख कर सकते हैं। चीन की सीमा से लगे इस प्रदेश की संस्कृति, खान-पान और लोगों के रहन-सहन का तरीका भी आपको अलग और अनूठा अनुभव देगा। इसके साथ ही गंगटोक में हिमालयन जू, गंगटोक रोपवे राइडिंग, याक सफारी, कैंपिंग, ट्रैकिंग का भी मजा उठाया जा सकता है।
5 4-चेन्नई: अगर आप सर्दियों में किसी सामान्य तापमान वाले डेसि्टनेशन की तलाश में है तो चेन्नई आप फैमिली के साथ जा सकते है। यहां मंदिरों में स्थापत्य और शिल्प कला के एक से बढ़कर एक शानदार नमूने हैं। वहीं मॉडर्न टाइम के मॉल, एम्यूजमेंट पार्क, म्यूजियम, गार्डन और ऐतिहासिक स्मारकों की भरमार भी है। इसके साथ ही मौज-मस्ती के लिए मुट्टुकड् झील, गुइंडी नेशनल पार्क, क्रोकोडाइल पार्क जैसी मनोरम जगहों पर सैर-सपाटा कर सकती हैं।