UP Vidhansabha Monsoon Session: उत्तर प्रदेश में राज्य विधानसभा का मॉनसून सत्र 7 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। प्रदेश का यह इस साल का दूसरा विधानमंडल सत्र होगा। बता दें कि इससे पहले फरवरी में बजट सत्र बुलाया गया था, जो 20 फरवरी से 3 मार्च तक चला था। वहीं इस बार राज्याल आनंदीबेन पटेल ने विधानमंडल का मॉनसून सत्र बुलाया है। इस सत्र में राज्य सरकार की और से 13 विधेयक पेश किए जाएंगे।
विधानमंडल का 7 अगस्त से 11 अगस्त तक चलने वाला मॉनसून सत्र में एक तरफ जहां योगी सरकार की ओर से कई प्रस्तावों को सदन की मंजूरी दिलाने की तैयारियां की जा रही है। वहीं दूसरी ओर विपक्ष लगातार सरकार को सदन में घेरने की योजना बना रहा है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बिजली, स्वास्थ्य और कानून- व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बना चुका है। इस वर्ष यह विधानमंडल का दूसरा सत्र है।
इन 13 विधेयक पर होगी चर्चा
इनमें उत्तर प्रदेश दंड विधि (अपराधों का शमन और विचारणों का उपशमन) (संशोधन) अध्यादेश 2023, उत्तर प्रदेश नागर स्थानीय स्वायत्त शासन विधि (संशोधन) अध्यादेश-2023, उत्तर प्रदेश नगर पालिका (संशोधन) अध्यादेश-2023, उत्तर प्रदेश कृषि उत्पादन मंडी (संशोधन) अध्यादेश 2023, उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) अध्यादेश 2023, उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (द्वितीय संशोधन) अध्यादेश 2023, उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (तृतीय संशोधन) अध्यादेश 2023, उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय ( चतुर्थ संशोधन) अध्यादेश 2023, उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (पांचवां संशोधन) अध्यादेश 2023, उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय प्रयागराज (संशोधन) अध्यादेश 2023, उत्तर प्रदेश नगर योजना और विकास (संशोधन) अध्यादेश 2023, उत्तर प्रदेश जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्याग राज विश्वविद्यालय अध्यादेश 2023 और उत्तर प्रदेश माल एवं सेवा कर (संशोधन) अध्यादेश 2023 को सदन में विधेयक के रूप में पेश किया जाएगा।