1596: फ़्रांस के विश्व विख्यात दार्शनिक गणितज्ञ और भौतिक शास्त्री रेने डेकार्ट का जन्म हुआ।
1727: महान भौतिकशास्त्री आइजैक न्यूटन का 84 वर्ष की आयु में लंदन में निधन हुआ।
1736: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के अलमहाउस में ‘बेल्व्यू अस्पताल’ की स्थापना की गयी जो की अमेरिका का पहला सार्वजनिक अस्पताल था।
1774: भारत में डाक सेवा शुरू हुई, पहला डाकघर खुला।
1814: नेपोलियन विरोधी सैनिकों ने पेरिस पर कब्जा कर लिया।
1842: मिडलटन जंक्शन और ओल्डम शाखा रेलवे लाइन को उत्तरी पश्चिम इंग्लैंड के वेरनेस में खोला गया।
1870: अमेरिका में पहली बार किसी अश्वेत नागरिक ने वोट दिया।
1889: पेरिस का मशहूर एफिल टावर आधिकारिक तौर पर खुला।
1917: अमेरिका ने 25 मिलियन डॉलर में डेनिश वेस्ट इंडीज खरीदा और उसका नाम वर्जिन आइलैंड रखा।
1946: द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूनान में पहली बार मतदान हुआ।
1959: तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा तिब्बत की राजधानी ल्हासा से 15 दिन की पदयात्रा कर भारत की सीमा में पहुंचे। भारत ने उन्हें राजनीतिक शरण दी।
1966: सोवियत रूस ने पहला चंद्रयान लूना-10 लांच किया।
1972: भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री मीना कुमारी का निधन हुआ।
1983: कोलंबिया के शहर पोपायन में आए विनाशकारी भूंकप में 500 लोगों की मौत हुई।
1986: मेक्सिको विमान 940 के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से सवार सभी 167 यात्रियों की मौत हो गई।
1990: देश के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को मरणोपरांत सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया गया।
2008: कृष्णा सोबती को के.के.बिड़ला फाउण्डेशन का वर्ष 2007 का ‘व्यास सम्मान’ देने की घोषणा की गई।