1606: जहाँगीर के शासनकाल में गुरु अर्जुन देव को पाकिस्तान के लाहौर में भयंकर यातना देकर मार डाला गया।
1779: स्पेन ने ब्रिटेन के खिलाफ जंग की शुरुआत की ।
1815: नेपोलियन ने नीदरलैंड में लिग्नी की लड़ाई में प्रूसिया को पराजित किया।
1858: प्रथम भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के दौरान मोरार की लड़ाई लड़ी गई।
1881: ऑस्ट्रिया और हंगरी ने सर्बिया के साथ सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किए।
1903: नॉर्वे के रोल्ड अमंडसेन ने कनाडा के द्वीपों को पार अटलांटिक और प्रशांत महासागरों को जोड़ने वाले समुद्री मार्ग की खोज की। इस रास्ते को नॉर्थवेस्ट पैसेज कहते हैं।
1911: IBM कंपनी की स्थापना न्यूयॉर्क में हुई। पहले इसका नाम Computing-Tabulating-Recording Company था।
1963: 26 वर्षीय रूसी महिला लेफ्टिनेंट वलेंटीना तेरेशकोवा अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरने वाली दुनिया की पहली महिला थीं।
1992: ‘डायना-ए ट्रू स्टोरी’ के नाम से प्रकाशित किताब में बताया गया कि डायना ने पिछले दस साल में कई बार आत्महत्या करने की कोशिश की।
1999: थांबो म्बेकी दक्षिण अफ्रीका के दूसरे राष्ट्रपति चुने गए।
2001: अमेरिकी राष्ट्रपति बुश की पांच दिवसीय यूरोप यात्रा रूस में समाप्त, पुतिन ने अमेरिकी प्रक्षेपास्त्र कार्यक्रम का विरोध किया।
2007: सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में लगातार सबसे लम्बे समय तक रहने वाली महिला बनीं।
2007: एड्स पर जागरूकता फैलाने के लिए शिल्पा को सिल्वर स्टार अवार्ड दिया गया।
2012: चीन ने स्पेसक्राफ्ट Shenzhou 9 को लांच किया।
2012: यूनाइटेट स्टेट एयरफोर्स रोबोटिक बोइंग X-37B spaceplane अपने मिशन पूरा कर पृथ्वी पर वापस लौटा।
2012: कोका कोला ने म्यांमार में 60 वर्षों के बाद कारोबार शुरू किया।