1902: लॉसएंजिल्स में पहला मोशन पिक्चर थियेटर खुला।
1905: मिस्र की राजधानी काहिरा और दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन शहर के बीच रेल यातायात शुरू हुआ।
1921: प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने अपने नए सापेक्षता के सिद्धांत विषय पर न्यूयार्क शहर में व्याख्यान दिया।
1942: कांग्रेस ने क्रिप्स मिशन के प्रस्ताव को खारिज किया।
2001: नेपाल में माओवादी विद्रोहियों द्वारा 37 पुलिस अधिकारियों की हत्या।
2007: सोलोमन द्वीप में शक्तिशाली सुनामी आयी।
2011: भारत ने 1983 में पहले वर्ल्ड कप जीतने के बाद आज ही के दिन दूसरी बार वर्ल्ड कप जीता था।
2013: पाकिस्तान के पेशावर में बिजली संयंत्र पर हुए हमले में सात लोग मारे गए।
2013: बर्मा के यांगून में एक मस्जिद के अंदर लगी भीषण आग में तक़रीबन 13 बच्चों की मौत हो गई।
2017: अमरीकी गायक और गीतकार बॉब डिलन ने साहित्य के लिए प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार स्वीकार कर लिया।
2017: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर में देश की सबसे लम्बी, चेनानी-नाशरी सड़क सुरंग राष्ट्र को समर्पित किया।