PSL 2026 Final Live Streaming: पाकिस्तान प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला पेशावर जाल्मी और हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जाएगा. इस निर्णायक मैच में एक ओर होगी बाबर आजम की कप्तानी वाली जाल्मी तो उनका सामना करेगी मार्नस लाबुशेन की कप्तानी वाली हैदराबाद की टीम, जो इसी सीजन टूर्नामेंट से जुड़ी है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि भारत में आप पीएसएल 2026 का फाइनल मैच कहां लाइव देख सकते हैं? साथ ही ये भी जानते हैं कि मुकाबला कितने बजे शुरू होगा.
कितने बजे शुरू होगा PSL 2026 फाइनल मैच?
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का फाइनल मैच आज रविवार को पेशावर जाल्मी और हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जाएगा. ये मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा. खिताबी मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा, दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए 7.30 बजे मैदान पर उतरेंगे.
मैच का कार्यक्रम एवं समय
दिनांक: रविवार, 3 मई 2026
समय: रात 8:00 बजे पीकेटी (रात 8:30 बजे आईएसटी / दोपहर 3:00 बजे जीएमटी)
स्थान: गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
भारत में कहां देखें PSL 2026 FINAL का लाइव
फैंस अपनी लोकेशन के अनुसार विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर मैच का सीधा प्रसारण देख सकते हैं. पाकिस्तान में आप ग्रैंड फिनाले का सीधा प्रसारण ए स्पोर्ट्स, पीटीवी स्पोर्ट्स और टेन स्पोर्ट्स पर होगा. डिजिटल दर्शकों के लिए, टैपमैड और तमाशा ऐप्स पर हाई-डेफिनिशन स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी.
भारत में दोनों देशों के बीच व्यापक भू-राजनीतिक कारणों से पाकिस्तान सुपर लीग 2026 सीजन का भारत में आधिकारिक तौर पर प्रसारण या स्ट्रीमिंग नहीं की जा रही है. हालांकि, भारत में फैंस पीएसएल के आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स पर मैच हाइलाइट्स के जरिए मैच का आनंद ले सकते हैं. अगर आप इसे फिर भी हिन्दुस्तान में बैठकर देखना चाहते हैं, तो आप Tapmad वेबसाइट या एप में VPN की मदद से इसे ऑनलाइन देख सकते हैं.
यहां देखें दोनों टीमों के स्क्वाड
पेशावर जाल्मी टीम: मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), कुसल मेंडिस, माइकल ब्रेसवेल, अब्दुल समद, आरोन हार्डी, इफ्तिखार अहमद, फरहान यूसुफ, खुर्रम शहजाद, सुफियान मुकीम, मोहम्मद बासित, खालिद उस्मान, जेम्स विंस, तंजीद हसन तमीम, शाहनवाज दहानी, ब्रायन बेनेट, आमेर जमाल, नाहिद राणा, मिर्जा ताहिर बेग, अली रजा, अब्दुल सुभान, काशिफ अली
हैदराबाद किंग्समैन टीम: माज सदाकत, मार्नस लाबुशेन (कप्तान), सईम अयूब, ग्लेन मैक्सवेल, उस्मान खान (विकेटकीपर), कुसल परेरा, हसन खान, इरफान खान, हुनैन शाह, मोहम्मद अली, आकिफ जावेद, शरजील खान, रिले मेरेडिथ, महीश थीक्षाना, हम्माद आजम, सैयद साद अली, शायान जहांगीर, रिजवान महमूद, तय्यब आरिफ, अहमद हुसैन, आसिफ महमूद