IND vs WI 4th T20 Hyderabad Weather: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज खेला जाने वाला है. भारत-वेस्टइंडीज 14 अक्टूबर को हैदराबाद में सीरीज का अहम मुकाबला खेलने वाली हैं. इस मैच से पहले क्रिकेट फैंस हैदराबाद की वेदर रिपोर्ट के बारे में जानने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं. फैंस जानने के लिए बेताब हैं कि क्या हैदराबाद में बारिश होगी और भारत बनाम वेस्टइंडीज का मुकाबला कहीं बारिश के भेंट तो नहीं चढ़ जाएगा. तो आइए आज हम आपको हैदराबाद की वेदर रिपोर्ट्स से लेकर मैच से जुड़ी हर छोटी-बड़ी डिटेल्स बताने वाले हैं.
हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा मुकाबला आज शाम को खेला जाएगा. इस मुकाबले की शुरुआत शाम 7 बजे से होने वाली है. वहीं मुकाबले का टॉस शाम 6:30 बजे होने वाला है. हैदराबाद में ये मुकाबला शाम को शुरू होने वाला है. शाम के समय यहां की वेदर रिपोर्ट क्या कहती है, आइए इसके बारे में जानते हैं.
क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज मैच
भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला चौथा टी20 मैच बारिश में धुल जाएगा. तो इसका जवाब है, नहीं.... ये मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ाने वाला नहीं है, क्योंकि वेदर रिपोर्ट इसकी तरफ इशारा नहीं कर रही हैं. हैदराबाद में मैच के दिन यानी आज 14 अक्टूबर को मौसम एकदम साफ रहने वाला है. बारिश की भी कोई उम्मीद हैदराबाद में नहीं है. तो आइए एक नजर वेदर रिपोर्ट पर भी डाल लेते हैं.
हैदराबाद की वेदर रिपोर्ट
एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, इस मैच के दौरान हैदराबाद में मौसम साफ रहेगा और बारिश की कोई भी संभावना नहीं है. ऐसे में फैंस को पूरा मैच देखने को मिलेगा और 20-20 ओवर का एक्शन पूरा दखने के लिए मिलेगा. भारत और वेस्टइंडीज के मुकाबले के दौरान तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा. इस मैच के दौरान आसमान में 10% काले बादल छाए रहने की उम्मीद है लेकिन बारिश के चांस सिर्फ 1% है. वहीं हवा 13 किलोमीटर के करीब चल सकती हैं. हैदराबाद में ह्यूमिडिटी 42% होने की संभावना है.