Honey Singh: भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के फेमस रैपर यो यो हनी सिंह से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने एक बार फिर समन भेजा। रैपर को 16 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया। वहीं, एक्टर ने 22 अक्टूबर को पेश होने की मांग करते हुए कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी, लेकिन रैपर की अर्जी खारिज कर दी गई है और अब उन्हें 22 अक्टूबर से पहले महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने पेश होना होगा। एक कॉन्सर्ट में रैपर ने कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद एक व्यक्ति ने रैपर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसी सिलसिले में महाराष्ट्र पुलिस ने हनी सिंह को समन भेजा है और पूछताछ के लिए हाजिर होने के लिए कहा है।
क्यों भेजा गया समन?
हनी सिंह ने एक लाइव इवेंट के दौरान कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। इसके बाद शिकायतकर्ता ने रैपर के खिलाफ महाराष्ट्र साइबर सेल में शिकायत दर्ज करा दी थी। इसी शिकायत के चलते रैपर को महाराष्ट्र साइबर सेल ने समन भेजा है। हनी सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। जांच एजेंसी इस मामले पर रैपर का पक्ष भी जानना चाहती है, ताकि इस मामले की बिना किसी पक्षपात के जांच हो सके। पहले भी 3 बार रैपर को समन भेजा जा चुका है और अब 16 अक्टूबर को पेश होने के लिए रैपर को चौथा समन भेजा गया।
रैपर की अर्जी हुई खारिज
वहीं, एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, हनी सिंह ने महाराष्ट्र साइबर सेल से 22 अक्टूबर को पेश होने की मांग करते हुए अर्जी दाखिल की थी, लेकिन साइबर सेल ने रैपर की अर्जी को खारिज कर दिया है। रैपर को 22 अक्टूबर से पहले ही साइबर सेल के सामने पेश होना होगा। अगर रैपर ऐसा नहीं करते हैं, तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।
हनी सिंह के फेमस गाने
हनी सिंह भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के टॉप रैपर्स में से एक हैं। हाल ही में रैपर का ‘कासा’ सॉन्ग रिलीज हुआ और इस गाने ने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। सोशल मीडिया पर हर कोई इस गाने पर रील्स बना रहा है। इससे पहले भी हनी सिंह के अधिकतर गाने वायरल रहे हैं। हनी सिंह ‘अंग्रेजी बीट’, ‘धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी’, ‘ब्लू आइज’, ‘लव डोज’, ‘देसी कलाकार’ और ‘ब्राउन रंग’ जैसे सुपरहिट गाने गा चुके हैं। ये गाने आज भी ऑडियंस के फेवरेट हैं। वहीं, बॉलीवुड फिल्मों में भी रैपर की सिंगिंग का अलग ही क्रेज रहा है।