1591: फ्रांसीसी राजा हेनरी चतुर्थ ने उत्तरी फ्रांस के शहर रोएन पर कब्जा किया।
1600: मुगल बादशाह अकबर ने अहमदनगर पर कब्जा किया।
1757: ईस्ट इंडिया कंपनी का पहला एक रुपये का सिक्का कलकत्ता टकसाल में बना।
1915: नीदरलैंड में राशन कानून प्रभावी हुआ।1918: देश के 9वें राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा का जन्म हुआ।
1839: फोटो तत्व की खोज को लेकर रिपोर्ट पेश होने पर विश्व फोटोग्राफी दिवस की शुरुआत हुई।
1897: लंदन में पहली इलेक्ट्रिक टैक्सी का परिचालन किया गया।
1949: भुवनेश्वर ओडिशा की राजधानी बनी।
1964: संचार उपग्रह सिनकोम 3 का प्रक्षेपण हुआ।
1978: ईरान के सिनेमा घर में आग लगने से 422 की मौत हुई।
1993: हिन्दी व बांग्ला फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्माता उत्पल दत्त का निधन हुआ।
2009: ईराक के बगदाद में सिलसिलेवार बम विस्फोट में 101 लोगों की मौत और 565 घायल हुए।
2010: अमेरिकी सेना की अंतिम ब्रिगेड के कुवैत जाने के साथ ऑपरेशन इराकी फ्रीडम खत्म हुआ।