1498: वास्को डी गामा ने कालीकट के नजदीक पहली बार लंगर डाला।
1540: शेरशाह ने हरदोई में हुमायूं को मात दी। इसे इतिहास में कन्नौज की लड़ाई के नाम से जाना जाता है।
1749 : 'चेचक' के टीके का अविष्कार करने वाले एडवर्ड जेनर का जन्म।
1857: बहादुर शाह जफर द्वितीय को स्वतंत्र मुगल बादशाह घोषित किया गया। 1949: भारत ने राष्ट्रमंडल देशों के समूह में बने रहने का फैसला किया।
1974: आयरलैंड के डबलिन शहर में तीन कार बम धमाकों में 23 लोगों की मौत और 100 से अधिक घायल हुए।
1987: सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया।
2000: रूसी संसद के ऊपरी सदन फ़ेडरलिस्ट्स ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि को मंजूरी प्रदान की।
2000: ब्रिटेन के दो रॉयल मरीन कमांडो बिना किसी सहायता के उत्तरी ध्रुव पर पहुंचे। यह कारनामा अंजाम देने वाले वह पहले ब्रितानी नागरिक बने।
2007: भारत-पाकिस्तान समग्र वार्ता का चौथा दौर रावलपिंडी में शुरू।
2008: तालिबानी आतंकवादियों ने पाकिस्तान के राजदूत तारिक अजीजुद्दीन को रिहा किया।
2010: भारतीय मुक्केबाजों ने कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सभी छह स्वर्ण पदक जीत लिए।
2010: भारत ने दो हजार किलोमीटर तक मार करने में सक्षम 'अग्नि-2' प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया।
2020: देश में कोविड-19 के संक्रमण के कारण एक दिन में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 2,872 पर पहुंचा। मरने वालों की कुल तादाद 90,927 के पार।
2024: अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका के संयुक्त हवाई अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल दागी।