1509- अल्मीडा के बाद अल्फांसो द अल्बुकर्क भारत में दूसरे पुर्तगाली वायसराय बने।
1619- फ्रेडरिक पंचम यूरोपीय देश बोहेमिया के राजा बने।
1822- दिल्ली में जलापूर्ति योजना का औपचारिक रूप से शुभारंभ।
1856- जेम्स बुकानन अमेरिका के 15वें राष्ट्रपति बने।
1875- अमेरिका के बोस्टन में मैसाचुसेट्स राइफल एसोसिएशन की स्थापना हुयी।
1911- अफ्रीकी देश मोरक्को और कांगो को लेकर फ्रांस तथा जर्मनी के बीच समझौते पर हस्ताक्षर।
1984- ओ बी अग्रवाल एमेच्योर स्नूकर के विश्व चैंपियन बने।
1997- सियाचिन बेस कैंप में सेना की आफ़ सिग्नल ने विश्व का सर्वाधिक ऊँचा एस.टी.डी. बूथ स्थापित किया।
2000- संयुक्त राष्ट्र संघ में परमाणु हथियारों पर प्रतिबंध लगाने व विखंडनीय पदार्थों के उत्पादन पर रोक संबंधी जापान का प्रस्ताव भारत के विरोध के बावजूद पारित।
2002- चीन ने आसियान देशों के साथ मुक्त व्यापार क्षेत्र संधि पर हस्ताक्षर किये।
2003- श्रीलंका की राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा ने रक्षा, गृह और सूचना मंत्रियों को बर्खास्त कर संसद को निलंबित किया।
2005- संयुक्त राष्ट्र की ईराक के लिए तेल के बदले खाद्यान्न योजना में की गई गड़बड़ी की जांच की रिपोर्ट तैयार करने वाले पॉल वोल्कर ने स्पष्ट किया कि आरोपियों को सफाई का अवसर दिया गया था।
2008- सार्वजनिक क्षेत्र के छह बैंक बेंचमार्क उधारी दर में 0.75 के आधार अंक तक की कटौती करने पर सहमत हुई। केन्द्र सरकार ने गंगा नदी को राष्ट्रीय नदी घोषित करने का निर्णय लिया। बराक ओबामा अफ्रीकी मूल के पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने।
2015- दक्षिण सूडान के जूबा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान भरने के तुरंत बाद एक कार्गो विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 37 लोगों की मौत। पाकिस्तान के लाहौर में एक इमारत ढहने से 45 मरे तथा करीब 100 लोग घायल हुए।