1783 :अमेरिका और ब्रिटेन के बीच पेरिस की संधि के साथ क्रांतिकारी युद्ध समाप्त हो गया।
1833 : अमेरिका में पहली सफल समाचार पत्र ‘न्यूयार्क सन’ बेंजामिन एच डे के द्वारा शुरू किया गया था।
1923: देश के दिग्गज तबला वादक पंडित किशन महाराज का जन्म हुआ था।.
1939: जर्मनी के पोलैंड पर चढ़ाई करने के दो दिन बाद ब्रिटेन-फ्रांस ने उसके खिलाफ जंग का ऐलान किया।
1943 : दूसरे विश्व युद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों ने इटली पर हमला किया।
1950: एमीलियो नीनो फरिना पहले F1 वर्ल्ड चैपिंयन बने।
1971 : कतर स्वतंत्र राष्ट्र बना।
1984: दक्षिण फिलिपीन्स में आये एक भयानक तूफान की वजह से इसी दिन क़रीब 1300 मारे गए थे और सैकड़ों घायल हुए थे। हवाओं की रफ्तार 185 किलोमीटर प्रति घंटे तक मापी गई।
1998: स्विस एयर का न्यूयॉर्क से जेनेवा जा रहा हवाई जहाज़, नोवा स्कोटिया के पास समुद्र में गिर गया। इस जहाज़ ने हादसे के महज़ एक घंटे पहले ही उड़ान भरी थी।
2003 : पाकिस्तान सरकार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने का निर्णय।
2004 : तीन दिन से अपहरणकर्ताओं के कब्जे से रुसी सैनिकों ने स्कूल मुक्त कराया था। मुक्त कराने की इस कारवाई में कम से कम 200 लोग मारे गए थे जिनमे ज्यादातर स्कूली बच्चे थे।
2006 : यूरोप का पहला त्रिवर्षीय चंद्र मिशन समाप्त। भारतीय मूल के भरत जगदेव ने गुयाना के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
2007 : बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री ख़ालिदा जिया और उनके सबसे छोटे पुत्र अराफ़ात रहमान कोको को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ़्तार किया गया।
2007 : चीन के झिंगजियांग प्रान्त में चीनी व जर्मन विशेषज्ञों ने लगभग 16 करोड़ साल पुराने जीव के 17 दांत खोजने का दावा किया।
2008 : राजेन्द्र कुमार पचौरी को संयुक्त राष्ट्र की संस्था जलवायु परिवर्तन के अन्तर सरकारी पैनल (आईपीसीसी) का पुनः प्रमुख चुना गया।
2009 : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. रेड्डी की हेलीकाप्टर दुर्घटना में मौत हो गई।
2014 : भारत और पाकिस्तान में अचानक आई बाढ़ के कारण दो सौ से ज्यादा लोगों की मौत।