1588- इंग्लिश चैनल में ब्रिटिश नौसेना और स्पेन की नौसेना के मध्य युद्ध छिड़ गया।
1662- इंग्लैंड के राजा चार्ल्स द्वितीय ने लंदन में रॉयल सोसायटी को अधिनियमित किया।
1795- ‘ला मारसेइलेसी’ को फ्रांस का राष्ट्रीय गान घोषित किया गया।
1864- अमेरिका में कैदियों से भरी हुई एक यात्री ट्रेन एक कोयला ट्रेन से टकरा गयी जिससे उसमें सवार 955 में से 65 लोग मारे गये और 109 घायल हो गये।
1904- अमेरिका के लॉस एंजिल्स में पहला बौद्ध मंदिर बना।
1910- एमिल क्रेपलिन ने एलॉइस अल्जाइमर के नाम पर अल्जाइमर बीमारी का नाम दिया।
1916- दुनिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग शुरू हुई।
1923- इटली की संसद ने नया संविधान स्वीकार किया।
1926- बॉम्बे (अब मुम्बई) में पहली मोटरबस सेवा की शुरुआत हुई।
1927- वियना नरसंहार: ऑस्ट्रियाई पुलिस ने 89 प्रदर्शनकारियों की हत्या की।
1932- अमेरिका के 31वें राष्ट्रपति हूवर ने अपने वेतन में 15 प्रतिशत कटौती की।