हिंदी और मराठी सिनेमा जगत के मशहूर एक्टरक रवि पटवर्धन का 84 वर्ष की उम्र में कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया। रवि पटवर्धन पिछले काफी समय से दिल की बीमारी से पीड़ित थे। शनिवार को अचानक सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
रवि पटवर्धन ने अपने करियर की शुरुवात 1970 के दशक से की थी। पटवर्धन ने अपने जीवन में 200 से ज्यादा फिल्मों मे अभिनय किया। इसके अलावा उन्होंने कई टीवी शो और अलग-अलग नाटकों में भूमिका निभाई। पटवर्धन अपने खलनायक के किरदार मशहूर लिए थे। उनकी सबसे ज्यादा चर्चित फिल्म तेजाब है। इस फिल्म में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा रवि पटवर्धन ने झांझर, बंधन और यशवंत जैसी कई मशहूर फिल्मों में अभिनय किया है। रवि पटवर्धन के निधन की खबर सामने आते ही हिंदी और मराठी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
टीवी शो अगरबाई ससुबाई के निर्माता सुनील भोसले ने उनकी मौत की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मैंने उनसे पंद्रह दिन पहले ही बात की थी क्योंकि हमें अपने शो की शूटिंग शुरू करनी थी। कोविड-19 प्रतिबंधों की वजह से हमने कहानी में कुछ इस तरह से बदलाव किए थे कि वह घर से शूट कर सकते थे। सुनील ने बताया कि रवि पटवर्धन अंत तक शूटिंग कर रहे थे। लेकिन बढ़ती उम्र में होने वाली स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं की वजह से उनकी मौत हो गई।