भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। देश में अभी कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 6412 हो गई है। इनमें से एक्टिव मामलों की संख्या 5709 है और अब तक इस वायरस के चलते कुल 199 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि 504 मरीज इस बीमारी से ठीक भी हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार आज सुबह मिले आंकड़ों के आधार पर यह जानकारी दी गई है।
बता दें कि भारत में एक तरह जहां लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही ही है वही, अब उतनी ही ज्यादा तेजी से मरीज भी सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 678 नए मामले सामने आए हैं जबकि कल से लेकर आज सुबह तक कुल 33 लोगों की जान जा चुकी है।