Mahendra Singh Dhoni: 28 मार्च से IPL 2026 का आगाज होने वाला है। हर सीजन की तरह इस सीजन की शुरुआत से पहले भी सभी के मन में यही सवाल है कि क्या ये एमएस धोनी का आखिरी सीजन होगा। लेकिन इसका जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है। साल 2020 में धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उसके बाद से वह लगातार आईपीएल में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। आईपीएल 2026 से पहले अब धोनी का एक नया बयान वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वे 60 साल की उम्र तक आईपीएल खेलने की कोशिश करेंगे।
फैन इवेंट में एक बार फिर एमएस धोनी ने ऐसा बयान दिया
आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत से पहले रविवार 22 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स ने चेपॉक स्टेडियम में एक इवेंट का आयोजन किया, जिसका नाम Roar 26 था। इस फैन इवेंट में एक बार फिर एमएस धोनी ने ऐसा बयान दिया, जो अब खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, 44 साल के धोनी ने मजाक-मजाक में कहा कि वह 60 साल तक IPL खेलने की कोशिश करेंगे। धोनी ने भले ही मजाक-मजाक में ये बात कही हो, लेकिन इतना सुनते ही चेपॉक में मौजूद फैंस के चेहरे पर खुशी की लहर दौर गई।
सीएसके के इस इवेंट में एक्टर शिवकार्तिकेयन ने धोनी से मजाकिया अंदाज में बात की
सीएसके के इस इवेंट में एक्टर शिवकार्तिकेयन ने धोनी से मजाकिया अंदाज में बात की। उन्होंने कहा कि वह रिटायरमेंट की बातों पर ध्यान न दें और आने वाले सालों में खेलते रहें। इस पर धोनी ने हंसते हुए जवाब दिया कि ऐसा करना मुश्किल होगा। शिवकार्तिकेयन ने धोनी से कहा कि आप 60 साल की उम्र में भी खेल सकते हैं। रिटायर मत होइए। जिस पर धोनी हंसे और जवाब देते हुए कहा यह थोड़ा मुश्किल है। उन्होंने कहा कि हर दिन अब मेरा फिटनेस कम होते जा रहा है लेकिन फिर भी मैं कोशिश करूंगा। धोनी का ये जवाब सुनते ही स्टेडियम में बैठे हजारों फैंस खुशी से झूम उठे और जोर-जोर से धोनी का नाम चिल्लाने लगे।