BSNL भले ही पिछले कुछ महीनों से बुरे दौर से गुजर रहा है। लेकिन, BSNL आज भी अपने VIP नंबर की वजह से ये लोगों की नजर में हमेशा बना रहता है। एक बार फिर BSNL ने नया धमाल मचाया है। कंपनी के VIP नंबर को राजस्थान के रहने वाले एक आलू व्यापारी ने 2.4 लाख रुपये में खरीदा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक BSNL VIP नंबर को सेल किया जा रहा था। BSNL VIP नंबर XXX7000000 को सेल पर रखा गया था। इसे BSNL के ऑनलाइन पोर्टल पर सेल के लिए जारी किया गया था। पोर्टल पर लोग बोली लगा कर BSNL के VIP नंबर को खरीदते हैं।
इस नंबर की बोली 20,000 रुपये से शुरू हुई थी। इसके लिए 2 लाख से भी ज्यादा बोली लगाई गई। इस नंबर की सबसे ज्यादा बोली एक आलू व्यापारी ने लगाई। रिपोर्ट के अनुसार आलू व्यापारी का नाम Tanuj Dudeja है। Tanuj Dudeja राजस्थान के कोटा में रहते हैं। पैसे जमा करने के बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से इस नंबर को कलेक्ट कर लिया। उनका यह दूसरा VIP नंबर है। इससे पहले वो 1 लाख रुपये में भी VIP नंबर खरीद चुके हैं। BSNL की साइट्स पर कई VIP नंबर उपलब्ध है। ऐसे नंबर को खरीदने के लिए पहले बायर्स को बोली लगानी होती है। जिसकी बोली सबसे ज्यादा होती है उन्हें वो नंबर दे दिया जाता है।