अमेरिका में गोलीबारी (Firing in US) की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। अब अमेरिका के शिकागो (Chicago) शहर के एक नाइट क्लब में गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस हफ्ते के आखिर में शिकागो में गोलीबारी की अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई है। इन गोलीबारियों में 16 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
एक तरफ अमेरिका (America) के अलग-अलग राज्यों में गन कल्चर (Gun Culture) के खिलाफ सख्ती दिखाने, कानून बनाने और नियमों को कड़ा करने की कोशिश की जा रही है। वहीं, दूसरी तरफ, लगभग हर दिन गोलीबारी की घटनाएं और भी तेज हो रही हैं, लोगों को मौत के घाट उतारा जा रहा है। पुलिस के अनुसार, शिकागो में हुई गोलीबारी में कम से कम 16 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
अचानक हमला किए जा रहे हमले
इस पर पुलिस ने बताया कि साउथ अल्बनी में 37 साल की एक महिला को उस वक्त गोलियों से भून दिया गया जब वह कार में बैठी थीं। हमलावर अचानक से आए और उसे गोली मारकर तुरंत फरार हो गए। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो गई। ठीक इसी तरह, एक 34 साल के एक शख्स को उनकी कार के अंदर ही गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। आनन-फानन में उन्हें शिकागो यूनिवर्सिटी के मेडिकल सेंटर ले जाया गया लेकिन खून बहने के कारण उनकी भी मौत हो गई।
बता दें कि शनिवार को एक 23 साल के लड़के को साउथ डमेन इलाके में अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। इसी तरह दो और लोगों को कुछ लोगों ने गोली मार दी। सभी लोगों को अनगिनत गोलियां मारी गईं जिससे साफ होता है कि जान लेने के मकसद से ही ये हमला किया गया था।