Kanpur: मौलाना ने टॉफी का लालच देकर बच्ची को कमरे में बुलाया था। तभी मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियों बना लिया और उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। लेकिन तब वह चकमा देकर वह भाग गया था। घटना के दो दिन बाद मौलाना अपने रिश्तेदार के घर पकड़ा गया।
कानपुर में बच्ची से रेप करने के आरोपी मौलाना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लोगों ने घटना के वीडियो भी दिए है। 70 वर्षीय मौलाना को पुलिस ने उसके घर से पकड़ा। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
दो दिनों तक ढूंढती रही पुलिस.
डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी ने बताया-थाना ग्वालटोली की पुलिस ने आरोपी मौलाना मुख्तार को गिरफ्तार किया है। फसने नाबालिग बच्ची के साथ गलत काम किया था। 376 का मामला दर्ज किया गया था। ये अपने रिश्तेदार के यहां ग्वालटोली में ही छिपा था।
मामले की जांच की जा रही है। मौलाना की सामाजिक छवि अच्छी नहीं है। पांचो टाइम का नामाजी था, इसलिए लोग इसे मौलाना कहते है। इसका नाम मुख्तार है। मामले का वीडियो पुलिस ने एविडेंस के रुप में कलेक्ट किया है। फोरेंसिक एविडेंस भी कलेक्ट किया जा रहा हैं।
कई दिनों से मौलाना पर लोगों की नजर थी
स्थानीय लोगों ने और पीड़िता के घर वालों ने बताया-मौलाना पहले भी दो बच्चियों के साथ गलत काम कर चुका है। लोक लजा के डर से लोगों ने कुछ नहीं कहा, लेकिन इस बार सभी लोगों ने उस पर नजर रखी थी। उस दिन रात में मौलाना ने बच्ची को पकड़ लिया। आसपास के दुकानदार उसकी इस हरकत को देख रहे थे। इसके बाद मौलाना बच्ची को अपने घर में ले गया। यहां उसने बच्ची के साथ गलत काम किया।
कमरा का दरवाजा तोड़कर बच्ची को बचाया गया
मौलाना की गंदी हरकत को पड़ोसी ने ही अपने कैमरे में रिकॉड किया, ताकि आरोपी अपनी बात से मुकरे नहीं। इसके बाद दरवाजा तोड़कर बच्ची को निकाला गया।नग्न अवस्था में पकड़े जाने पर मौलाना गिड़गिड़ाने लगा। मौका देखकर मौलाना फरार हो गया। लोग मौलाना की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा करने लगे। महौल को देखते हुए शुक्रवार रात इलाके में PAC तैनात करनी पड़ी।