Neena Gupta Statement: बॉलीवुड इंडस्ट्री की वेटरन एक्ट्रेस नीना गुप्ता ना सिर्फ फिल्मों में बल्कि ओटीटी पर भी एक्टिंग से अपने तमाम चाहने वाले फैंस का ध्यान खींच रही हैं। इसके साथ ही वह अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में रहती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अब एक इंटरव्यू के दौरान कई मुद्दों पर खुलकर बात की है। नीना गुप्ता ने कहा है कि लड़कों को शादी के लिए वर्जिन लड़की चाहिए. इसके अलावा ने उन्होंने हमेशा की तरह कई मुद्दों पर बेबाक बयान दिए। आइए जानते हैं कि नीना गुप्ता ने और क्या कहा है।
नीना गुप्ता ने इंटरव्यू में की भारतीय समाज की बात
नीना गुप्ता ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में अपने निजी जिंदगी से लेकर प्रोफेशनल करियर को लेकर बात की है। इस दौरान उन्होंने भारत में सामाजिक परिवेश को लेकर बात की है।
'शादी के लिए चाहिए वर्जिन लड़की'
नीना गुप्ता ने सवाल किया गया कि लड़के शादी के दौरान क्या देखते हैं? इस पर एक्ट्रेस ने कहा, 'लड़के शादी से पहले सोचते हैं कि लड़की मेरे परिवार में एडजस्ट हो जाएगी। मेरे मां-बाप के साथ अच्छा रिश्ता बनेगा. लड़के ये भी देखते हैं कि लड़की वर्जिन होनी चाहिए।'
'अभी कुछ ओपन नहीं हुआ है'
नीना गुप्ता से पूछा गया कि आज भी ऐसा होता है? इसको पर उन्होंने जवाब दिया, 'क्या बदला है अभी? कहां की बात कर रहो हैं? भारत की बात कर रहे हो ना.' एक्ट्रेस से कहा गया कि अब तो सब ओपन हो गया। नीना गुप्ता ने कहा, 'कहां ओपन हुआ है, ऐसा कौन बोलता है? आप किस भारत की बात कर रहे हैं?'
'आज भी सिर पर पल्लू डालकर ससुर के पैर छूते हैं'
नीना गुप्ता ने आगे कहा, 'हमारे यहां कुछ नहीं बदला है। हमारे यहां अभी भी सिर पर पल्लू डालकर सुबह ससुर के पैर छूते हैं। हम जो अच्छे कपड़े पहनकर आराम से घूमते हैं और कुछ भी बोलते हैं, वो भारत नहीं है।'
नीना गुप्ता बेबाक बयानों के लिए हैं चर्चित
नीना गुप्ता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह बेबाक बयान देने में पीछे नहीं हैं। नीना गुप्ता ने इंटरव्यू के दौरान इसके अलावा फिल्म इंडस्ट्री को लेकर तमाम सवाल के जवाब दिए हैं।
नीना गुप्ता ने साल 1982 में शुरू किया करियर
66 साल की नीना गुप्ता ने साल 1982 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह तमाम मूवीज में नजर आई हैं। नीना गुप्ता अभी फिल्मी दुनिया में एक्टिव हैं।
नीना गुप्ता बनी थीं बिन ब्याही मां
नीना गुप्ता की निजी जिंदगी काफी चर्चा में रही है। वह वेस्टइंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स से प्यार करती थी। उन्होंने बिना शादी के बेटी मसाबा गुप्ता को जन्म दिया था. इसको लेकर आज भी बात होती है।