Haryana Assembly: हरियाणा विधानसभा बजट सत्र का आज छठा दिन है। प्रश्नकाल के साथ सुबह 11.00 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई। दोपहर बाद शून्यकाल में धान घोटाले में जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने कि यह बहुत बड़ा घोटाला है। बिना राजनीतिक संरक्षण के नहीं हो सकता।
आदित्य सुरेजवाला ने कहा कि सारे घोटाले की जड़ यह है कि यूपी और बिहार के धान का यहां गेट पास बन रहा है। इलीगल बॉर्डर क्रॉसिंग हो रही है। इनेलो विधायक आदित्य देवीलाल ने कहा कि हर साल करीब 19 हजार करोड़ का घोटाला हो रहा है। विधायक बीबी बत्तरा ने पूछा कि इसकी जांच क्या सरकार सीबीआई से करवाएगी। इससे कुल कितना नुकसान हुआ, वह बताया जाए।
CM सैनी बोले- कांग्रेस के राज में होते थे बड़े घोटाले
इसका जवाब देने के लिए सीएम नायब सैनी खड़े हुए। कहा कि इसमें खामियां हुई हैं तो हमने तुरंत कार्रवाई की है। बड़े-बड़े घोटाले कांग्रेस के समय में होते थे। सीएम ने जब यह कहा तो सदन में हंगामा हो गया।
MLA अरोड़ा भड़के; कहा- CBI जांच कराओ
अशोक अरोड़ा ने बीच में टोकते हुए कहा कि ये कहते हैं कांग्रेस के समय भी घोटाले हुए है तो इसकी भी जांच सीबीआई को दे दो। आज ही सारा क्लेश काट दो।
इसी बीच रणबीर गंगवा ने कमेट किया कि अरोड़ा इसलिए कह रहे हैं कि ये तो उस समय कांग्रेस में थे नहीं, ये इनको फंसाना चाह रहे हैं। इस पर सदन में कांग्रेस विधायकों ने जमकर हंगामा किया।