Gold Rate Today : सोने के दाम में अचानक से गिरावट देखी जा रही है। बता दें की अमेरिका और चीन में ट्रेड डील होने से वैश्विक स्तर पर इसका लाभ दिख रहा है। रूस का सीजफायर का प्रस्ताव और भारत-पाकिस्तान के बीच भी संघर्ष रुक जाने से भू-राजनैतिक तनाव में कमी आई है। इसका सीधा असर सोने की कीमतों में देखने को मिल रहा है। सोने के घरेलू और वैश्विक दोनों भाव बड़ी गिरावट के साथ ट्रेड करते दिखे हैं।
सोने की घरेलू कीमतों के साथ ही वैश्विक कीमतों में भी जबरदस्त गिरावट
सोने की घरेलू कीमतों के साथ ही वैश्विक कीमतों में भी जबरदस्त गिरावट देखने को मिला है। सोमवार सुबह कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव 1.75 फीसदी या 59.80 डॉलर की गिरावट के साथ 3,284.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव 1.39 फीसदी या 46.30 डॉलर की गिरावट के साथ 3,278.68 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
चांदी का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.42 फीसदी या 0.14 डॉलर की बढ़त
वैश्विक स्तर सोने से इतर चांदी की वैश्विक कीमतों में तेजी देखने को मिली है। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.38 फीसदी या 0.13 डॉलर की बढ़त के साथ 33.04 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा है। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.42 फीसदी या 0.14 डॉलर की बढ़त के साथ 32.86 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।