Delhi Weather : दिल्ली में मौसम करवट लेने वाला है। जिससे तापमान में बदलाव आएगा। और गर्मी बढ़ने के भी आसार है। गर्मी बढ़ने को लेकर मौसम विभाग ने सुचना जारी की है। साथ ही गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। क्यूंकि तामपान बढ़ने के कारण बारिश के आसार नहीं है। बदलता मौसम लोगो को काफी परेशानियों में डालने वाला है। जिसको लेकर दिल्ली वालों को कमर कस लेनी चाहिए।
दिल्ली के इन हिस्सों में गर्मी दिखाएगी रौद्र रूप -
दिल्ली में तापमान 31 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 से 19 डिग्री तक रह सकता है। इस दौरान आंशिक तौर पर बादल भी छाए रह सकते हैं। और दिल्ली एनसीआर में तेजी से तापमान बढ़ेगा और मौसम अपना रौद्र रूप दिखाएगी। गर्मी बढ़ने से स्वास्थ्य से लेकर आम जीवन पर भी प्रभाव देखने को मिलेगा। वहीं 9 मार्च को एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तर भारत की पहाड़ियों के पास पहुंचेगा। इससे पहले 8 मार्च को पश्चिमी राजस्थान पर एक चक्रवाती क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके चलते दिल्ली में हवा की दिशा बदलेगी।
इन चीजों का रखें खास ध्यान -
बढ़ती गर्मी और गर्म हवाओं से स्वास्थ पर गहरा असर पड़ सकता है। जिससे रूखापन और डिहाइड्रेशन हो सकती है। ऐसे में मास्क का प्रयोग कर गर्म हवाओ से बचा जा सकता है। और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए समय - समय पर पानी और जूस का सेवन करते रहना चाहिए। जिससे की स्वास्थ खराब न हो और कोई बीमारी न उत्त्पन्न ना होने पाए।