Haryana and Punjab Water Controversy: हरियाणा- पंजाब के पानी विवाद से हरियाणा में पानी किल्लत शुरू हो चुकी है। बता दें की पंजाब ने 15 दिन पहले भाखड़ा नहर से हरियाणा को दिए जाने वाले पानी में कटौती कर दी है। पंजाब ने हरियाणा को दिए जाने वाले 9500 क्यूसेक पानी में कटौती कर 4000 क्यूसेक कर दिया है। जिससे पुरे हरियाणा में लोग पानी की समस्या झेल रहे है।
हरियाणा के 15 जिलों में जलसंकट
पंजाब सरकार के इस फैसले से हरियाणा में जल की समस्या बड़े स्तर पर देखने को मिल रही है। जानकारी के अनुसार जलसंकट से हरियाणा के 15 जिले प्रभावित है। और सबसे ज्यादा समस्या हिसार से आ रही हैं। जहां लोगों की शिकायत है की वहां कई दिनों से लोगों को पानी नहीं मिला है। और जो जल उनके पास मौजूद है वो पीने योग्य नहीं है। और जल की समस्या बढ़ती ही जा रही है।
पंजाब के फैसले पर CM Saini बोले
पंजाब के इस फैसले पर CM Saini ने कहा की पंजाब का ये फैसला ठीक नहीं है। पानी तो लोग दुश्मनों को भी पीला देते हैं। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी इस पर बयान दिया है। भगवंत मान ने कहा की केंद्र सरकार पंजाब के पानी पर डाका डालने के लिए चाल चल रही है। जिसे राज्य सरकार कामयाब नहीं होने देगी। बीजेपी जबरन दबाव बना रही है कि भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड के जरिए हरियाणा को ज्यादा पानी दिया जाए जबकि, हरियाणा अपने हिस्से का सारा पानी पहले ही इस्तेमाल कर चुका है।