मुंबई. श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की जोड़ी इन दिनों लोगों को अट्रैक्ट कर रही है. दोनों फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ (Tu Jhoothi Main Makkar) में पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं. दोनों की कैमिस्ट्री दर्शकों को लुभा रही है. फिल्म के ट्रेलर और पार्टी सॉन्ग के बाद अब एक और नया गाना ‘शो मी दि ठुमका’ (Thoomka) जारी किया गया है. श्रद्धा ने हाल ही पापा शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) के साथ इस गाने पर एक मस्ती भरा वीडियो शेयर किया है, जिसे सभी पसंद कर रहे हैं.
लव रंजन की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के नए गाने ‘ठुमका’ में श्रद्धा का येलो साड़ी में अंदाज काफी आकर्षक लग रहा है. इस गाने को प्रमोट करने के लिए श्रद्धा ने इंस्टाग्रा पर पापा शक्ति कपूर के साथ एक डांस वीडियो शेयर किया है. गाने में दोनों की मस्ती और शक्ति का अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है.
बैकग्राउंड में गाना और शक्ति के ठुमके
वीडियो में बैकग्राउंड में रणबीर और श्रद्धा का नया गाना ‘ठुमका’ चलता हुआ दिख रहा है. वीडियो की शुरुआत में शक्ति गाने पर अपने स्टाइल में नाचते दिख रहे हैं. इसके बाद श्रद्धा पूछती हैं, ‘बापू ठुमका लगा रहे हो’. इस पर शक्ति कहते हैं, ‘बच्चा ठुमका लगाया नहीं जाता, मारा जाता है.’ इसके बाद दोनों ‘मारो ठुमका’ के नारे लगाने लगते हैं. नाइट सूट पहने श्रद्धा वीडियो में पापा के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं.
श्रद्धा ने वीडियो के साथ कैप्शन दिया, ‘मारो ठुमका’ बेस्ट ठुमका मेरी स्टोरीज पर जाएंगे.’ श्रद्धा कपूर के इस वीडियो पर सभी प्यार लुटा रहे हैं. सभी डांसिंग इमोजी भेजकर शक्ति के डांस को पसंद कर रहे हैं.