Uttarakhand Assembly Election 2022: आम आदमी पार्टी को चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों में बड़ी जीत मिलने के बाद उत्तराखण्ड के आप नेताओं में खूशी की लहर है। चंडीगढ़ नगर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी ने मेयर समेत कई पार्षद सीटें जीती हैं। जिसके बाद आप को लगता है कि उत्तराखंड में भी इस जीत का असर देखने को मिलेगा।
चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों में जीत पर आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया खूशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी आम आदमी पार्टी मुद्दों पर आधारित चुनाव लड़ रही है। जिस तरह से चंडीगढ़ नगर निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी को जीत मिली है, उसी तरह उत्तराखंड में भी आप सरकार बनाने के लिए बढ़ेगी। वहीं प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरसाली ने चंडीगढ़ में हुई जीत को बड़ी जीत बताते हुए कहा कि उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में इस जीत का बड़ा असर देखने को मिलेगा।