Sapna Choudhary Veer Sahu Divorce: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में आ गई हैं। कुछ समय पहले से ही उनके पति वीर साहू और उनके रिश्ते में दरार देखने को मिल रही है। वहीं, अब सामने आया है कि हरियाणवी स्टार शादी के 6 साल बाद पति से तलाक लेने जा रही हैं। उन्होंने कोर्ट में तलाक की अर्जी भी डाल दी है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सपना चौधरी ने शादी टूटने की वजह भी बताई है। सोशल मीडिया पर अब एक बार फिर सपना चौधरी का तलाक चर्चाओं में आ गया है। सपना चौधरी की शादी से जुड़े इस मामले के बारे में चलिए डिटेल में जानते हैं।
6 साल पहले गुपचुप की थी शादी
सपना चौधरी ने हाल ही में NMF News को दिए एक इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात की है। साल 2020 में सपना चौधरी ने गुपचुप तरीके से वीर साहू से शादी कर ली थी। वहीं, अब उनका तलाक भी होने जा रहा है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सपना चौधरी ने अपने तलाक की खबरों को कंफर्म कर दिया है और ये भी कहा है कि उन्होंने कोर्ट में तलाक की अर्जी डाल दी है। इसके साथ ही बातचीत के दौरान सपना चौधरी ने शादी टूटने के पीछे का कारण भी बताया है।
क्यों टूटी शादी?
सपना ने बातचीत के दौरान कहा कि शादी में 3 चीजों का होना बेहद जरूरी है। पहला है कि पति अपनी बीवी का सम्मान करे, उसकी भावनाओं को समझे और वैल्यू भी करे। अगर शादीशुदा जिंदगी में ये 3 चीजें नहीं हैं, तो शादी नहीं चल सकती। साथ ही, उन्होंने ये भी कहा कि अगर मुझे कोई प्रताड़ित करेगा, तो मैं उसे दोगुना प्रताड़ित करूंगी। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उन्होंने अपनी शादी में ये सब झेला है। वहीं, सपना चौधरी ने अपने पति पर धोखा देने और घरेलू हिंसा करने का भी आरोप लगाया है।
वीर साहू ने शेयर किया वीडियो
वहीं, जहां एक तरफ सपना चौधरी ने तलाक कंफर्म किया है, तो वहीं दूसरी ओर उनके पति वीर साहू ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के बोल हैं, ‘आप बेवजह शोर कर रहे हैं। आप जैसे बदनसीबों को हम हंसते-हंसते टाल देते हैं।’ अब फैंस इस वीडियो को सपना चौधरी पर तंज मान रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीर साहू का ये वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है।