रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। रूस लगातार यूक्रेन पर हमला कर रहा है। इसी बीच रविवार को सुबह-सुबह यूक्रेन की राजधानी कीव में कई विस्फोटों की खबर सामने आई है। इसके कारण राजधानी कीव विस्फोटों से दहल गई है। इन विस्फोटों की जानकारी खुद मेयर विटाली क्लिट्स्को ने दी है। उन्होंने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप इस जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि राजधानी के डार्नित्स्की और निप्रोवस्की जिलों में कई विस्फोट हुए है। जिसके बाद से ही राहत और बचाव का काम किया जा रहा है। वहीं इन धमाकों के बारे में अधिक जानकारी आने का इंतजार है।
आपको बता दें कि इससे पहले शनिवार को भी रूसी सेना ने पूर्वी यूक्रेन के एक हिस्से में हवाई हमले किए हैं। जिससे इलाके के पुलों और इमारतों को नष्ट कर दिया था। क्षेत्रीय गवर्नर सेरही हैदाई ने बताया कि रूसी और यूक्रेनी सेना के बीच सिविएरोदोनेस्क और लिसिचन्स्क में भीषण लड़ाई हुई। उन्होंने बताया कि रूस के हमलों में निकटवर्ती हिरस्के गांव में एक मां और बच्चा समेत चार लोगों की मौत हो गई।
बता दें कि यूक्रेनी सेना ने 101 दिन से युद्ध जारी रखा रहे। यूक्रेन किसी भी हालात में रूस के सामने हार मानने के लिए तैयार नहीं है। यूक्रेन के राष्ट्रपति का कहना है कि वह रूस के आगे बिल्कुल भी नहीं झुकेंगे और संघर्ष जारी रखेंगे। रूस के खिलाफ जारी युद्ध के लिए यूक्रेन के स्थानीय लोगों ने भी हथियार उठा लिए हैं। यूक्रेन के नागरिक हर तरह से लोगों एक दूसरे की मदद में जुटे हुए हैं।