अगर आप वियतनाम (Vietnam) की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए एक बहुत ही अच्छी खबर है। दरअसल, vietjet airlines ने एक ऐसा अनोखा और धमाकेदार ऑफर लॉन्च किया है, जिसके जरिए आप सिर्फ 9 रुपये में हवाई सफर कर सकेंगे।
वैसे तो यह ऑफर 15 अगस्त से जारी है लेकिन आखिरी डेट इसकी 26 मार्च यानी कल तक की ही है। यह ऑफर वियतनाम और भारत के बीच 17 रूट के लिए मान्य है। इसमें दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद और मुंबई के अलावा वियतनाम की राजधानी हनोई, डा नांग, हो ची मिन्ह और फु क्वोक भी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, VietJet भारत के मुख्य डेस्टिनेशन को दक्षिण पूर्व एशिया (बैंकॉक, बाली, सिंगापुर, कुआलालंपुर), पूर्वोत्तर एशिया (सियोल, टोक्यो, बुसान, ताइपे,ओसाका) और एशिया प्रशांत के साथ जोड़ने की योजना बना रहा है। वर्तमान में VietJet नई दिल्ली/मुंबई को वियतनाम के हनोई/हो ची मिन्ह सिटी से हर सप्ताह 4 उड़ानों के साथ जोड़ता है। सितंबर 2022 से, VietJet अब ग्यारह अतिरिक्त मार्गों का संचालन करेगी।
बता दें कि एक भारतीय और वियतनामी शहर के बीच सीधी उड़ान में करीब पांच से छह घंटे का समय लगता हैं, लेकिन बैंकॉक या सिंगापुर से जुड़ने में यात्रा का समय इससे दोगुना होकर 10 या 12 घंटे हो सकता है।