Republic Day Parade 2026 : आज भारत 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड की सलामी ली। यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला लॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा इस गौरवशाली लम्हे के साक्षी बन रहे हैं। देश के राज्यों में भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया गया।
कर्तव्य पथ पर विद्युत मंत्रालय की झांकी भी निकाली गई
कर्तव्य पथ पर विद्युत मंत्रालय की झांकी भी निकाली गई। जिसमें स्मार्ट पावर, स्मार्ट होम को थीम बनाया गया। मध्य प्रदेश की झांकी में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर को परिलक्षित किया गया। ओडिशा राज्य की झांकी की थीम परंपरा से प्रगति रहा, जिसमें महिला विकास और सेमीकंडक्टर चिप में विकास को भी दर्शाया गया। मणिपुर की झांकी में राज्य की जैविक खेती को दिखाया गया। राजस्थान की झांकी में दस्तकारी और राज्य की समृद्ध संस्कृति को दिखाया गया। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की झांकी की थीम वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर रखी गई थी, जिसमें मातृभूमि के प्रति प्रेम को दर्शाया गया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की झांकी में सूचना के क्षेत्र में देश के विकास को बखूबी परिलक्षित किया गया। संस्कृति मंत्रालय ने भी वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने को अपनी झांकी में दिखाया।
एनसीसी गर्ल्स के मार्चिंग दस्ते ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया
देश की युवा शक्ति एनसीसी गर्ल्स के मार्चिंग दस्ते ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। इसके ठीक पीछे एनसीसी के कंबाइंड बैंड ने मार्च किया और कदम कदम बढ़ाए जा, सारे जहां से अच्छा हिंदोंस्ता हमाारा की धुन बजाई। इनके बाद एनसीसी बॉयज के दल ने मार्च किया। इसके बाद माय भारत नेशनल भारत सर्विस के युवाओं ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। सीआईएसएफ और सीआरपीएफ के दस्ते ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। इनके बाद चीन सीमा पर तैनात आईटीबीपी के दस्ते ने मार्च किया। दिल्ली पुलिस के दल ने भी मार्च किया। कर्तव्य पथ पर रेगिस्तान के जहाज ऊंट पर बीएसएफ के दल ने परेड किया। यह दस्ता 1976 के बाद से लगातार गणतंत्र दिव परेड का हिस्सा रहा है।