Kantara Controversy: बॉलीवुड के ‘धुरंधर’ रणवीर सिंह इस वक्त खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में ‘कांतारा’ मिमिक्री विवाद थमा था कि अब ‘डॉन 3’ छोड़ना एक्टर को भारी पड़ गया। जी हां, FWICE ने एक्टर को फिल्म इंडस्ट्री से बैन करने का आदेश दिया है। इसी बीच एक्टर मैसूर के चामुंडेश्वरी मंदिर पहुंचे हुए हैं। मंदिर के अंदर से एक्टर की तस्वीर सामने आ गई है। गले में फूलों की माला और माथे पर तिलक लगाए एक्टर दिखाई दे रहे हैं। दरअसल 26 मई की सुबह ही रणवीर सिंह व्हाइट कुर्ता-पजामे में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे। हालांकि, मंदिर पहुंचने की वजह बैन नहीं, बल्कि कांतारा विवाद है।
दरअसल कर्नाटक हाई कोर्ट ने ‘कांतारा मिमिक्री विवाद’ में बिना किसी शर्त के रणवीर सिंह की माफी स्वीकार कर ली थी। हालांकि, तब उन्हें चार हफ्तों के अंदर ही चामुंडेश्वरी मंदिर जाने के निर्देश दिए गए थे। जिसे लेकर वो अब मंदिर पहुंचे हैं। यह पूरा मामला गोवा में हुए 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया के दौरान शुरू हुआ था। जहां रणवीर सिंह फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ में ऋषभ शेट्टी के किरदार की मिमिक्री करते दिखे। इसके बाद उन पर FIR दर्ज हुई थी। यहां तक कि एक्टर पर आरोप था कि उन्होंने चामुंडेश्वरी देवी को भूत कहा है।
रणवीर सिंह पर FWICE ने लगाया बैन
रणवीर सिंह इस वक्त चर्चा में बने हुए हैं. जिसकी दूसरी वजह है DON 3 से एग्जिट करना। पहले ही फरहान अख्तर ने एक्टर के फिल्म छोड़ने के खिलाफ आवाज उठाई थी। साथ ही नुकसान की भरपाई करने के लिए 40 करोड़ की मांग की थी। पर मामला सुलझा नहीं, साथ ही बीते दिन पता लगा कि फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉई (FWICE) ने एक्टर पर बैन लगा दिया है। दरअसल एक्टर के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी हुआ है। जहां पूरी इंडस्ट्री से बोला गया है कि उनके साथ कोई भी काम न करे। एक्टर ने DON 3 शुरू होने से कुछ वक्त पहले ही फिल्म छोड़ दी थी, जिसके बाद उन्हें लेकर यह बड़ा कदम उठाया गया है।
रणवीर सिंह इस वक्त सबसे ज्यादा डिमांड में रहने वाले एक्टर है, क्योंकि उनकी पिछले दो फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की है। अब कांतारा मिमिक्री विवाद थमा ही था कि एक्टर के लिए दूसरी मुसीबत सामने आ गई है। हालांकि, रणवीर सिंह का सीधे तौर पर डॉन 3 को लेकर कोई बयान नहीं आया है। उनकी टीम ने एक्टर की बात आगे रखी है। साथ ही हाई कोर्ट का आदेश मानते हुए वो फिलहाल मंदिर पहुंचे हुए हैं। सुबह ही एक्टर निकले थे, जहां वो पैपराजी को इग्नोर कर आगे बढ़ गए थे।