कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों के भारत बंद को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा है कि कृषि कानूनों के विरोध करने का यह तरीका 'सत्याग्रह' ही है। उन्हें उम्मीद है कि यह विरोध शांतिपूर्ण होगा।
राहुल गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, "भारत का इतिहास गवाह है कि सत्याग्रह से ही अन्याय, अहंकार और अत्याचार का अंत होता है। आंदोलन देशहित में शांतिपूर्ण होना चाहिए।"
बता दें कि भारत बंद का आह्वान संयुक्ता किसान मोर्चा (एसकेएम) ने किया। मोर्चा ने कहा कि उसके 'भारत बंद' के चलते शुक्रवार को सभी दुकानें, मॉल, बाजार और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। वही, 12 घंटे का बंद सुबह 6 बजे से 6 बजे तक चलेगा। हालांकि, इस दौरान एम्बुलेंस और अन्य आवश्यक सेवाओं पर असर नहीं पड़ने दिया जाएगा।