ICC Women’s T20 World Cup 2024 Schedule Announced: (ICC) इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है, 18 दिनों तक चलने वाले टूर्नामेंट बांग्लादेश की मेजबानी में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें भाग लेगी जो आपस में कुल 23 मैचों का सामना करेंगी। सभी 10 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। हर टीम लीग चरण में चार-चार मैच खेलेगी। टीम ए और टीम बी की टॉप -2 टीम सेमीफाइनल में आपस में भिंड़ेगी।
ओपनिंग मैच साउथ अफ्रीका-इंग्लैंड के बीच
टी20 वर्ल्ड कप के पहले दिन 3 अक्टूबर को ढाका में शाम के मैच में बांग्लादेश का सामना क्वालीफायर 2 से होगा। इससे पहले, 2023 की रनरअप दक्षिण अफ्रीका टी20 विश्व कप के शुरुआती मैच में इंग्लैंड से भिड़ेगी।
महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप
Group A: ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, क्वालिफायर-1
Group B: साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, क्वालिफायर-2
T20 World Cup 2024 का शेड्यूल
3 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका, ढाका
3 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम क्वालीफायर 2, ढाका
4 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर 1, सिलहट
4 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूजीलैंड, सिलहट
5 अक्टूबर: साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, ढाका
5 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड, ढाका
6 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर 1, सिलहट
6 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान, सिलहट
7 अक्टूबर: वेस्टइंडीज बनाम क्वालीफायर 2, ढाका
8 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, सिलहट
9 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज, ढाका
9 अक्टूबर: भारत बनाम क्वालीफायर 1, सिलहट
10 अक्टूबर: साउथ अफ्रीका बनाम क्वालीफायर 2, ढाका
11 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, सिलहट
11 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर 1, सिलहट
12 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, ढाका
12 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम साउथ अफ्रीका, ढाका
13 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, सिलहट
13 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिलहट
14 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर 2, ढाका
17 अक्टूबर: पहला सेमीफाइनल, सिलहट
18 अक्टूबर: दूसरा सेमीफाइनल, ढाका
20 अक्टूबर: फाइनल, ढाका