हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनावों के लिए नामांकन जारी है। शुक्रवार को कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी डाॅ. राजीव भारद्वाज ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दाैरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल, सांसद किशन कपूर, पूर्व मंत्री विपिन परमार, धर्मशाला विधानसभा सीट से प्रत्याशी सुधीर शर्मा सहित अन्य नेता माैजूद रहे।
बता दें कि इससे पहले डाॅ. राजीव भारद्वाज ने जनसभा भी की। उधर, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल सिंह रायजादा ने भी आज नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दाैरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, पूर्व मंत्री राममाल ठाकुर व अन्य नेता माैजूद रहे।