आज एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम के चलते भारत में पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price Update) के दामों में इजाफा किया गया है। रविवार को फिर से तेल की कीमते आसमान छूती नजर आ रही हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (oil marketing companies) ने आज पेट्रोल और डीजल दोनों पर 35-35 पैसे की बढ़ोतरी की है। बता दें कि इस बीते 19 दिनों में पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों ने आम आदमी का जेब ढिली करके रख दी है।
जानिए महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम-
| महानगर |
पेट्रोल /प्रति लीटर |
डीजल /प्रति लीटर |
| दिल्ली |
105.84 रु |
94.57 रु |
| मुंबई |
111.77 रु |
102.52 रु |
| कोलकाता |
106.43 रु |
97.68 रु |
| चेन्नई |
103.01 रु |
98.92 रु |
एक रिपोर्ट के अनुसार, 19 दिनों में डीजल करीब 6 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है। वहीं, पेट्रोल 16 दिनों में 4.65 रुपये महंगा हुआ है। दिल्ली में 105.84 रुपये पहुंचा पेट्रोल, वहीं डीजल 94.57 तक पहुंच गया है। इन चारों महानगरों में से महंगाई में सबसे आगे मुंबई चल रहा है। जहां पेट्रोल 111.77 रुपये और डीजल 102.52 रुपेय हो गया है।