देश में एक बार फिर सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गई है। नई अपडेट के मुताबिक आज डीजल के दामनों में 33 से 38 पैसे बढ़ाएं गए हैं। वहीं, पेट्रोल के दामों में 30 से 35 पैसे का इजाफा किया गया है। लगातर बढ़ रहे दामों के कारण देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार पहुंच चुकी है। पेट्रोल डीजल की कीमतों के कारण आम आदमी की आमदनी पर असर पड़ रहा हैं।
जानें प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल का भाव-
| शहर |
डीजल प्रति लीटर |
पेट्रोल प्रति लीटर |
| दिल्ली |
93.87 |
105.14 |
| मुंबई |
101.78 |
111.09 |
| कोलकाता |
96.98 |
105.76 |
| चेन्नई |
98.26 |
102.40 |
इन राज्यों में 100 रुपये के पार पहुंचा पेट्रोल-
बता दें कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में आज के इजाफे के बाद पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है। इन सभी राज्यों में से मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है।
बता दें कि हर रोज सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव किया जाता है। सुबह 6 बजते ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने से इनका दाम बढ़ जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पेट्रोल और डीजल के रेट तेल कंपनियों द्वारा तय किये जाते हैं।