1260- कुबलाई खां मंगोल साम्राज्य का राजा बना।
1762- रूस और प्रशा ने सेंट पीटर्सबर्ग शांति समझौते पर हस्ताक्षर किया।
1809- मैरी किज यूएस पेटेंट कराने वाली पहली महिला बनीं।
1836- बेल्जियम में यूरोप की पहली रेल लाईन शुरू हुई थी।
1883- सुरेन्द्र नाथ बनर्जी जेल जाने वाले पहले पत्रकार बने।
1912- स्वीडन के स्टॉकहोम में पाँचवें ओलंपिक खेलों की शुरुआत हुई। तभी से ओलम्पिक खेलों के उद्घाटन समारोह और समापन समारोह की परम्परा बनी।
1919- पेरिस में रेडक्रॉस सोसायटी की स्थापना हुई।
1922- ब्रोंक्स में यांकी स्टेडियम का निर्माण शुरू हुआ।
1926- पहली बार जर्मनी में आइन्सटीन की फिल्म बैटलशिप पोटेमकिन दिखाई गई।
1932- जापान और चीन ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1479- सिखों के तीसरे गुरु अमरदास का जन्म हुआ।
1818- प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक, अर्थशास्त्री और वैज्ञानिक कार्ल मार्क्स का जन्म हुआ।
1888- महान क्रांतिकारी त्रैलोक्यनाथ चक्रवर्ती का जन्म हुआ।
1916- भारत के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी ज़ैल सिंह जन्म हुआ।
1954- हरियाणा के वर्तमान मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता मनोहर लाल खट्टर का जन्म हुआ।
1821- फ़्राँसीसी सैन्य अधिकारी और राजनीतिक नेता नेपोलियन बोनापार्ट का निधन हुआ था।
1961- गणितज्ञ, हिंदी विश्वकोश के संपादक तथा हिंदी में वैज्ञानिक साहित्य के बहुप्रतिभ लेखक गोरख प्रसाद का निधन हुआ।