1664- ब्रिटेन ने न्यूजर्सी को नीदरलैंड से अपने कब्जे में लेकर उपनगर घोषित किया।
1755- अमेरिका में भाप के पहले इंजन का इस्तेमाल खदान से पानी निकालने के लिए किया गया।
1872- भारत के तत्कालीन वायसराय लार्ड मेयो के हत्यारे शेर अली को फाँसी दी गयी।
1904- ब्रिटेन में मुख्य लाइन पर पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन चली।
1922- महात्मा गांधी को यूरोप के बने सामान को खरीदने और ब्रिटिश शासन की मशीनों के साथ काम करने के खिलाफ चलाए जा रहे आंदोलन के लिए अंग्रेजों ने गिरफ्तार कर लिया था।
1926- डेनमार्क ने एकतरफा निरस्त्रीकरण शुरू किया।
1928- कैलिफोर्निया में बने सेंट फ्रांसिस डैम के टूट जाने से आई बाढ़ के कारण 600 लोग मारे गए।
1930- महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम से दांडी मार्च की शुरुआत की।
1938- जर्मनी ने ऑस्ट्रिया पर हमला किया।
1942- ब्रिटिश सैनिकों ने अंडमान द्वीप खाली किया।
1954- भारत सरकार ने साहित्य अकादमी का उद्घाटन किया।
1958- ब्रिटिश साम्राज्य दिवस का नाम ‘राष्ट्रमंडल दिवस’ किया गया।
1964- अमेरिका के मजदूर संगठन टीमस्टर संघ के अध्यक्ष जेम्स होफा को आठ साल कैद हुई।