1994- क्रिकेटर कपिल देव ने टेस्ट मैचों में 432 विकेट लेकर रिचर्ड हैडली के सबसे अधिक विकेट लेने के विश्व रिकार्ड को तोड़ दिया था।
1999- केनेडी अंतरिक्ष केंद्र से अमेरिकी अंतरिक्ष यान स्टारडस्ट रवाना।
2006- सिओल में भारत और दक्षिण कोरिया के बीच तीन समझौते सम्पन्न।
2007- भूटान नरेश अपनी पहली भारतीय यात्रा पर रहे।
2008- बैंगलौर स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस के वरिष्ठ वैज्ञानिक शांतनु भट्टाचार्य को जी.डी. बिड़ाला पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2008- उड़ीसा के शिशुपालगढ़ में खुदाई के दौरान 2500 वर्ष पुराना शहर मिला।
2009- श्री नगर के पास खिलनमर्ग क्षेत्र में हुए हिमस्खलन में सेना के हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल के 350 जवान बर्फ के नीचे दब गए।
2014- सऊदी अरब के मदीना शहर में एक होटल में आग लग गई, जिसमें 15 लोगों को मौत हो गई, जबकि करीब 30 लोग घायल हो गए।
1897- देश के तीसरे राष्ट्रपति जाकिर हुसैन का जन्म हुआ था।
1925- प्रसिद्ध भारतीय ठुमरी गायिका शोभा गुर्टू का जन्म हुआ था।
1941- गजलों को भारत के हर घर में जगह दिलाने वाले जगजीत सिंह का जन्म हुआ था।
1939- भारत के बारहवें ‘मुख्य चुनाव आयुक्त’ जेम्स माइकल लिंगदोह का जन्म हुआ था।
1951- हिन्दी के मंचीय कवियों में से एक अशोक चक्रधर का जन्म हुआ था।
1963- क्रिकेटर मोहम्मद अज़रुद्दीन का जन्म हुआ था।
1928- गोमांतक दल के सदस्य बाला देसाई का जन्म हुआ था।
1265- ‘इलख़ानी साम्राज्य’ के संस्थापक हुलेगु ख़ान का निधन।
1995- आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाली महिला क्रांतिकारियों में से एक कल्पना दत्त का निधन।
1971- महान् लेखक कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी का निधन।
2017- ग्रेट ब्रिटेन के डॉक्टर पीटर मैन्सफील्ड का निधन।