1547 - एडवर्ड षष्ठम का इंग्लैंड के शासक के पद पर वैस्टमिनिस्टर ऐबे में राज्याभिषेक हुआ।
1798 - लुई एलेक्जेंडर बर्थियर ने पोप पायस षष्ठम को पदच्युत किया।
1833 - मिस्र के साथ युद्ध में तुर्की की मदद के लिए रूसी जहाज़ बास्फ़ोरस की खाड़ी में पहुँचे।
1835 - कलकत्ता मेडिकल कॉलेज आधिकारिक तौर पर खुला।
1846 - अंग्रेजों ने लाहौर पर कब्जा किया।
1847 - राॅयल कलकत्ता टर्फ क्लब की स्थापना।
1868 - 'अमृत बाज़ार पत्रिका' का बांग्ला में साप्ताहिक रूप में प्रकाशन शुरू हुआ।
1872 - न्यूयार्क शहर में 'मेट्रोपोलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट्स' खुला।
1873 - कैलिफ़ोर्निया यूनिवर्सिटी ने सैन फ़्रांसिस्को में अपने पहले मेडिकल कॉलेज की शुरुआत की।
1933 - एडॉल्फ़ हिटलर ने चुनावों में नाज़ी पार्टी को सहयोग देने के लिए गुप्त तौर पर जर्मन उद्योगपतियों से मुलाकात की।
1935 - कैरोलाइन मिकेल्सन अंटार्कटिक पहुँचने वाली पहली महिला बनीं।
1940 - इंग्लैंड में दक्षिण अफ़्रीका में नए निवेशों पर लगी पाबंदियाँ उठा लेने की घोषणा की।
1942 - द्वितीय विश्वयुद्ध में जापानी सैनिकों ने डच ईस्ट इंडीज में बाली पर हमला कर दिया।
1947 - ब्रिटिश प्रधानमंत्री क्लेमेंट एटली ने भारत को आज़ादी देने के बारे में घोषणा की।
1962 - जान एच ग्लेन अमेरिका के प्रथम अंतरिक्ष यात्री बने।
1965 - नासा द्वारा प्रक्षेपित रेंजर आठ चांद पर उतरा, फोटाे और ज़रूरी डेटा भेजे।
1968 - मुंबई के के.ई.एम. अस्पताल के डाक्टर पी.के. सेन ने हृदय प्रत्यारोपण का पहला आपरेशन किया।
1975 - मार्गरेट थैचर ब्रिटिश कंजर्वेटिव पार्टी की नेता निर्वाचित हुई।
1976 - मुंबई हाई में कच्चे तेल का व्यावसायिक स्तर पर उत्पादन शुरू हुआ।
1982 - कन्हार नदी जल पर उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में समझौता।
1986 - सोवियत संघ द्वारा 'सेल्युत-7' की अपेक्षा अधिक विकसित अंतरिक्ष स्टेशन 'मीर' (शान्ति) का प्रक्षेपण।
1987 - हिमाचल प्रदेश भारतीय संघ का 24वाँ राज्य बनाया गया। मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश का क्रमश: 23वाँ एवं 24वाँ राज्य के रूप में उद्घाटन।
1988 - रियो डी जेनेरो में बाढ़ से 65 लोग मारे गये और एक अस्पताल के 100 से अधिक लोग लापता हुए।
1989 - आईआरए द्वारा किये गए एक घमाके में टर्नहिल में ब्रिटिश सेना की एक बैरक ध्वस्त।
1999 - भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान की ऐतिहासिक बस यात्रा की। दूरदर्शन पर खेल चैनल शुरू हुआ।
2001 - लिथुवानिया के राष्ट्रपति एडमकस भारत पहुँचे, दोनों देशों में तीन समझौते। भाकपा के वरिष्ठ नेता इन्द्रजीत गुप्त का निधन।