1606- राजकुमार खुसरो ने 1606 में अपने पिता मुगल शासक जहांगीर के खिलाफ बगावत की।
1672- फ्रांस ने 1672 में नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1896- में पहले आधुनिक ओलंपिक की शुरुआत हुई।
1909- अमेरिकी नागरिक मैथ्यू हैंसन और राबर्ट पियेरी ने 1909 में पहली बार उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने का दावा किया।
1917- प्रथम विश्व युद्ध में अमेरिका ने जर्मनी के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1919- रोलेट एक्ट के खिलाफ शुरू किए गए सविनय अवज्ञा आंदोलन के तहत महात्मा गांधी जी ने पहली अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया।
1924- इटली में फासिस्टों ने चुनाव में भारी जीत दर्ज किया।
1942- जापानी विमानों ने पहली बार भारत पर बम गिराए।
1955- अमेरिका ने परमाणु परीक्षण किया।
1957- सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1886- हैदराबाद के अंतिम निज़ाम उस्मान अली खान का जन्म।
1929- राजनीतिज्ञ प्यारेलाल खण्डेलवाल का जन्म।
1931- प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री सुचित्रा सेन का जन्म।
1929- प्रसिद्ध हिन्दी सेवी और प्रकाशक महाशय राजपाल का निधन।
2001- भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा हरियाणा के पूर्व मुख्य मन्त्री चौधरी देवी लाल का निधन।
2007- बांग्ला लेखिका लीला मजूमदार का निधन।